साईं नगर जोरा में गरबा संग छत्तीसगढ़ी तड़का का तालमेल

रायपुर। श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के तत्वाधान में यहां निवासरत नारी शक्तियों के द्वारा गरबा के लिबास के साथ ही साथ आकर्षक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में भी सज धज कर आदि शक्ति दुर्गा जी के पंडाल पर पूरे जोश-खरोश के साथ रोजाना संध्या बंधन के बाद सामूहिक नृत्य किए। यहां पर बड़ी संख्या में साईं नगर के अलावा आसपास के गांवों से भी दर्शकों का हुजूम उमड़ा। महिला मंडल द्वारा देवी गीतों की गजब की गूंज भी इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके अलावा जागरूक और जुझारू नवयुवकों के द्वारा रोजाना विविध प्रकार के व्रत के व्यंजनों का भंडारा भी सभी आगंतुक जनमानस को कराया गया। विलक्षण प्रतिभा की धनी कन्याओं के द्वारा आकर्षक देवियों के पोशाक में जीवंत झांकी का प्रस्तुतीकरण भी किया गया जो कि विशेष चर्चा का विषय बना रहा ।

डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव, सुरेश सोनी कोषाध्यक्ष, विमल नागर उपाध्यक्ष, ज्योति मौर्य सह सचिव, चंद्रशेखर चतुर्वेदी, मिथिलेश श्रीवास्तव, छोटेलाल ठाकुर, द्रौपदी सूर्यवंशी, आलोक झा आदि कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा विशेष प्रबंध किया गया। दुर्गोत्सव के दौरान देवी गीतों की भजन संध्या और आकर्षक गरबा में अंतिमा ठाकुर, पूनम , नीर सोनी, पूजा सिंह, सौम्या मौर्य, रोशनी कोस्टा, सुरुचि कश्यप, मीना नागर, सिंपल, भावना साहू, शशि साहू, मीना ठाकुर, नीतू सिंह, रूबी सिंह, चंपा चंद्राकर, भाग्यश्री, दुर्गा शर्मा, माया, संगीता तिवारी, वंदना शर्मा, ज्योति मौर्य, द्रौपदी सूर्यवंशी, आकांक्षा सूर्यवंशी, माधुरी वर्मा, निशा सोनी, धनेश्वरी चंद्राकर, माधुरी निलेश वर्मा, रुचि सिंह, गीता गुप्ता, अनीता कोस्टा, मीरा कोस्टा, गिरिजा राव, शुक्ला मैडम, तुलसी साहू, मोनिका चंद्राकर, प्रीतम मोदी, अपर्णा गायन, ताम्रकार मैडम, मालती राय, माला उपाध्याय, वंदना बिसेन, बिनती बिसेन, श्रोती मैडम और रेशमा यादव आदि शामिल रही।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version