आंध्र प्रदेश के विजय नगरम में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर दो पैसेंजर ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो काफी भयावह है. दोनों ट्रेनों की बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गईं. इसमें कई यात्री भी फंसे हुए थे. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हादसा सिग्नल ओवरशूट की वजह से हुआ है. एक ट्रेन सिग्नल पार कर दूसरी ट्रेन से टकरा गई. ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए मलबे में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यह हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे हुआ. विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर स्पेशल के बीच टक्कर हो गई जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस हादसे में अब तक 32 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.
BREAKING NEWS भीषण हादसा…दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर…13 की मौत…50 से ज्यादा घायल… सिग्नल तोड़ बेकाबू हो गई थी ट्रेन…
Previous Articleशुष्क रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभव
Next Article बिना बिल्टी के 58 नग जीन्स पैंट बरामद

