छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश प्रवक्ता तथा अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री (प्रभारी झारखंड) श्री बिरेंदर सिंह ने कहा की 31अक्टूबर को भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जन्मदिन है जिसे एकता दिवस के रूप मे मनाया जाता है तथा स्वतंत्रता मिलने के पश्चात सरदार पटेल जी ने अथक परिश्रम और प्रयास से राष्ट्र का संघीय ढांचे को व्यस्थित करने हेतु विभिन्न प्रांतों को एक किया,परंतु आज भी जातिवाद,क्षेत्रवाद की राजनीति देखने को मिलती है।जातिवाद ,क्षेत्रवाद विकास के लिए तो ठीक है,परंतु यदि ये लोगों के मन में एक दूसरे के लिए नफरत पनपाए तो ये जहर है।राष्ट्र को यदि हम एक वृक्ष के रूप में देखें तो जातिवाद,क्षेत्रवाद इस वृक्ष की जड़ों के लिए धीमा जहर है,जिसका फायदा पुराने समय में आपस में लड़ने वाले राजाओं को हरा कर,मुगल अक्रमणकारियो और अंग्रेज़ो ने देश को गुलाम बना कर लंबे समय तक शोषित कर किया।बड़े पैमाने पर सरे आम फांसी,हत्या,बलात्कार,लूट, लगान वसूली, जलियांवाला सामूहिक नरसंहार,जबरन धर्मांतरण का दंश हमारे पूर्वजों ने झेला तथा महिलाओं, बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया,लोग त्राहि त्राहि करते थे। दुख होता है जब कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोग आज भी कुवें के मेढक बन कर रह रहे हैं जो ये भूल जाते हैं की प्यास से मरता हुआ व्यक्ति/गंभीर बीमारी वाला मरीज/रोजगार की तलाश में अपने प्रांत से बाहर गया हुआ व्यक्ति/रक्त दान अथवा किसी भी प्रकार की सहायता की आस लिए कोई व्यक्ति ये कभी नही देखता की डॉक्टर, सैनिक, पुलिस, नर्स, पानी पिलाने वाला, रक्त दान करने वाला, सहयता करने वाला, किस धर्म,समुदाय,पंथ,जाति का है,तो हम कैसे इन जातिवाद क्षेत्रवाद जैसी दुर्भावना से ग्रषित हो सकते हैं,जिसका लाभ उन ताकतों को मिलता है जो हमारे राष्ट्र के टुकड़े करना चाहते हैं।राष्ट्रीय एकता और सद्भावना ही हमारी प्रगति और शक्ति का मूल आधार है,तथा ऐसा भाव अपने में जगा कर,एक होकर ही हम राष्ट्र के लिए शहीद होने वाले सभी पुण्यात्माओं/स्वतंत्रता की लड़ाई में योगदान करने वाले अपने पुरखों तथा सरदार पटेल जी के ऋण को उतारकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे,वरना आने वाले समय में दूसरे प्रदेश में जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ेगी ,इसलिए संविधान का सम्मान करें,सब एक होकर लोकतंत्र की रक्षा में सहभागी बने ऐसी अपील श्री सिंह ने सभी राष्ट्र वासियों से की है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version