रायपु। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के सभी सातों प्रत्याशियों ने सोमवार को कलेकटोरेट परिसर पहुंचकर अपनी अपनी विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। रायपुर दक्षिण विधानसभा से बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। वहीं पश्चिम से राजेश मूणत, उत्तर से पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण से मोतीलाल साहू, अभनपुर से इंद्रकुमार साहू, आरंग से गुरु खुशवंत साहेब और धरसीवां से भाजपा ने छत्तीसगढ़ी सीने स्टार अनुज शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

भाजपा के सभी प्रत्याशी आज दोपहर रैली की शक्ल में अपने अपने विधानसभा से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे। सभी 7 प्रत्याशी एक साथ रथ में सवार होकर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओ सहित रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल करने रवाना हुए। उनके साथ लगभग 30 हजार से अधिक समर्थक सड़को पर भाजपा का झंडा थामे हुए थे पूरी सड़क समर्थकों से खचाखच भरी हुई थी।
बृजमोहन अग्रवाल ने नामांकन दाखिल करने के पश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में चारो तरफ अब भाजपा का जोर है। भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहे अपार जनसमर्थन को देखते हुए मैं अस्वस्त हूं की जनादेश अब कमल के पक्ष में है हम पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं ।

नामांकन दाखिल कर निकले राजेश मूणत से पत्रकारों ने सवाल करते हुए पूछा की आज कांग्रेस द्वारा एक और घोषणा की गई है। भाजपा का घोषणा पत्र कब आएगा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की घोषणावीर मुख्यमंत्री 5 वर्षो से घोषणा ही तो कर रहे हैं। वह भी किश्तों में कांग्रेस ने 36 प्रकार के तमाम वादे जनता से किए मगर एक भी वादा धरातल पर पूर्ण नहीं हुआ। इसका प्रमाण तो स्वयं कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री ने दिया है उन्होंने माना है की हम जनता से किए वादों को पूरा करने में सफल नहीं हुए हैं। यदि इतने ही वादे पूरे करने वाली सरकार है तो पहले शराबबंदी का वादा पूरा करे , अनियमित कर्मचारियों का नियमतीकरण करके वादा पूरा करें , प्रदेश के हर घर का बिजली बिल हाफ करने का वादा पूरा करें , सभी पंजीकृत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा पूरा करें , पुलिस परिवार से किए गए तमाम वादे पूरा करके दिखाएं ऐसे ना जाने कितने ही वादे इस घोषणावीर कांग्रेसी नेताओ द्वारा गंगाजल हाथ में लेकर किए गए लेकिन हर वादे में छत्तीसगढ़ की जनता ठगा सा महसूस कर रही है और निश्चित ही अब प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा हैं जनता के सामने इनके वादों का मुखौटा उतर चुका है और कांग्रेस की असलियत जनता के सामने आ चुकी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version