पत्नी को दूसरे के प्यार में फंसा देख पति ने 10 लाख की सुपारी देकर करवाई प्रेमी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर। रेलवे एजेंट की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग के चलते सुपारी लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था। मामला राजस्थान के फालना में बीते 20 अगस्त को यह वारदात घटी थी। पुलिस ने बताया कि अपनी पत्नी को प्यार में फंसा देखकर नोवी गांव में रहने वाले मुंबई के प्रवासी भरत वैष्णव ने 10 लाख रुपए की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी। कानसिंह को मारने की सुपारी सिरोही के मोछाल निवासी कुख्यात अपराधी अरविंद करणसिंह को दी थी। बाद में शार्प शूटर को बुलाकर उसकी सरेआम गोली मारकर हत्या करवा दी, पुलिस ने इस मामले में भरत समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि भरत की पत्नी के मृतक के साथ संबंधों की जानकारी होने के बाद उसे समझाने का प्रयास भी किया था। बाद में उसने उसे मारने के लिए मोछाल निवासी अरविंद करणसिंह को 10 लाख की सुपारी दी। साथ ही 5 लाख एडवांस भी दिए थे। दरअसल, टिकट एजेंट होने के कारण कानसिंह से ही भरत अपने मुंबई आने-जाने के टिकट बनवाता था। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध हो गए थे। इस बीच भरत की पत्नी की कानसिंह से दोस्ती हो गई थी। जिसके बाद भरत को दोनों पर शक हो गया था। भरत ने कानसिंह की हत्या का षड्यंत्र रचा और उसकी हत्या करवा दी। इस मामले में भरत के साथ ही हत्या कराने के षड्यंत्र में शामिल हाइवे पर होटल चलाने वाले नरपतसिंह देवड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version