धमतरी। धमतरी पुलिस ने एक जुआ फड़ में दबिश देकर 13 जुआरियों को धर दबोचा है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 63 हजार पांच सौ रूपये नगद और ताशपत्ती बरामद किया है। सभी के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि धमतरी शहर के मराठापारा मंगलभवन के पीछे कुछ लोगों के द्वारा ताशपत्ती से जुआ खेलने की सूचना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। इस दौरान जुआ खेल रहे 13 जुआरी को पुलिस ने दबोच लिया।पु लिस ने बताया कि सभी आरोपी शहर के अलग अलग वार्डो के रहने वाले हैं और सभी के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बहरहाल पुलिस का कहना है कि शहर में जुआ को लेकर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version