छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस एक के बाद एक घोषणाएं कर रही है। कांग्रेस ने राज्‍य में फ‍िर सत्‍ता में आने पर प्रदेश में रसोई गैस सिलिंडर में 500 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया है।
रसोई गैस सिलिंडर पर सब्सिडी को लेकर सीएम भूपेश ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। सीएम ने लिखा है कि देश में सबसे सस्ता सिलिंडर छत्तीसगढ़ में मिलेगा। आज सिलेंडर की कीमत 974 रुपए है, 500 रुपए कांग्रेस की सरकार देगी। तो सिलेंडर सिर्फ 474 रुपए में मिलेगा।
प्रियंका ने की थी घोषणा
बता दें कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के जालबांधा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो 200 यूनिट तक बिजली निश्शुल्क दी जाएगी। साथ ही रसोई गैस सिलिंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version