अंबिकापुर। जिले के चन्दोरा थाना क्षेत्र में भालू के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक भरथरी राम (60) ग्राम चिकनी का रहने वाला था। मंगलवार की शाम वह नए घर में मवेशियों को बांध रहा था। उसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया था। मेडिकल कालेज अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चिकनी क्षेत्र में कुछ दिनों से एक भालू विचरण कर रहा है। मंगलवार की शाम को वह बस्ती के नजदीक आ गया था। शाम लगभग छह बजे भरथरी राम अपने नए घर के पास मवेशी बांध रहा था। उसी दौरान अचानक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में ही वह अपने घर पहुंच गया था। स्वजन तत्काल उसे लेकर ओडग़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे।यहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सूरजपुर रिफर कर दिया था। भालू ने उसके शरीर को जगह-जगह नोच दिया था। अत्यधिक रक्तस्राव से उसकी हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद सूरजपुर अस्पताल लाया गया था। यहां से उसे रिफर कर मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती किया गया था। बुधवार की सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई। इस सीजन में भालू भी आबादी क्षेत्र की ओर पहुंचते हैं इसलिए ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version