छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र का लोकार्पण किया. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र संकल्प पत्र होता है. पंद्रह साल बीजेपी की सरकार बनी. बीमारू राज्य से अच्छा राज्य बनाया. अगले पांच साल में हम छत्तीसगढ़ को पूर्ण विकसित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब छत्तीसगढ में भाजपा की सरकार थी तो हमने छत्तीसगढ से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की सरकार जातिवाद और तुष्टिकरण में लिप्त है. छत्तीसगढ के विकास में भूपेश बघेल सबसे बड़ी बाधा हैं. उन्होंने कहा, “मैं यहां कई OBC नेताओं से मिला उन्होंने मुझे बताया कि छत्तीसगढ में सरकार बदलने जा रही है. हमारी सरकार ने छत्तीसगढ में तेजी से विकास किया था.”

घोषणापत्र

3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी
प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी
हर विवाहित महिला को हर साल 12 हजार रुपए दिया जाएगा
18 लाख पीएम आवास योजना का घर
तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा में खरीदी
अतिरिक्त संग्रह करने वाले 4500 रुपए बोनस
आयुष्मान भारत योजना इसके साथ 10 लाख रुपए तक हेल्थ स्कीम दिया जाएगा
500 नए जन औषधि केंद्र खोलेंगे,सस्ते दवाई मिलेगी
पीएससी में घोटाला नहीं होगा और जिन्होंने घोटाला किया वो अब न सोएं. उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
दिल्ली की एनसीआर की दर्ज पर एचसीआर बनाया जाएगा. रायपुर दुर्ग भिलाई को मिलाकर बनाए जाएगा
गैस कनेक्शन दिया 500 रुपए में दिया जाएगा
कॉलेज स्टूडेंट को बस की सुविधा दी जाएगी
एम्स के दर्ज हर संभाग सिम्स बनाया जाएगा
छत्तीसगढ़ के 5 शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा
अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है, छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को राम लला के दर्शन के राम लला दर्शन योजना लाएंगे

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version