सुकमा जिले की एकमात्र कोंटा विधानसभा, जहां पहला मतदान दल हेलीकाप्‍टर से रवाना हुआ। सुबह 8.30 बजे सेना के एमआई 17 हेलीकाप्‍टर से रवाना हुए। हेलीपेड में सीआरपीएफ डीआइजी अरविंद राय, कलेक्टर हरीश एस व एसपी किरण चव्हाण पहुंचे हैं।
शनिवार सुबह 4 बजे जिला मुख्यालय के पालिटेक्निक कालेज (स्ट्रांग रूम) से चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी। मतदानकर्मियों को सुबह मतपेटी आवंटित की गई। उसके बाद बसों के माध्यम से पुलिस लाइन हेलीपेड लाया गया, जहां सुबह 8.30 बजे सेना के एमआई 17 हेलीकाप्‍टर से मतदान केंद्र भेजा गया।
बता दें कि यहां आगामी 7 नवंबर को कोंटा विधानसभा का चुनाव होना है। सीआरपीएफ डीआइजी अरविंद राय, कलेक्टर हरीश एस व एसपी किरण चव्हाण हेलीपेड पर मौजूद रहे। मतदानकर्मियों का हौसला अफजाई किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version