किसी व्यक्ति की चाय की चाहत कितनी ज्यादा हो सकती है, इसका एक मामला महाराष्ट्र के नागपुर में देखने को मिल रहा है। यहां एक कप चाय के चक्कर में एक डॉक्टर की गजब की लापरवाही देखने को मिल रही है। चाय के दिवाने डॉक्टर ने चाय न मिलने पर परिवार नियोजन का ऑपरेशन बीच में छोड़ दिया और ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकल गए। जानकारी दे दें नागपुर जिले के मौदा तहसील अंतर्गत खात गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की यह घटना है।
बीच में छोड़ा ऑपरेशन
खात गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर भलावी कुछ महिलाओं का परिवार नियोजन का ऑपरेशन कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने चार महिलाओ को एनेस्थीसिया लगाया और अपने लिए चाय मंगवाई, पर किसी कारणवश उनकी चाय उनतक समय से नहीं पहुंची। इस पर डॉक्टर साहब को इतना गुस्सा आया कि वो ऑपरेशन को बीच में ही छोड़ कर अस्पताल से रवाना हो गए। इस घटना से स्वास्थ केंद्र में हड़कंप मच गया।
बुलाए गए दूसरे डॉक्टर
जिन महिलाओं का ऑपरेशन नहीं हुआ, उनके परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वे सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारी मिलने पहुंचे और इस घटना की जानकारी दी। फिर प्रशासन ने दूसरे डॉक्टर को बुलाया और उन महिलाओं के ऑपरेशन किए। इस मामले को लेकर प्रशासन द्वारा जांच के लिए कमिटी का गठन किया गया है। जिसके रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। जिस किसी को भी जानकारी लग रही वे सरकारी विभाग के डॉक्टर के इस हरकत की निंदा कर रहे हैं।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version