विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश भाजपा ने अपनी पार्टी के 6 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सूरजपुर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रामबाई देवांगन, पूर्व जिला मंत्री रायपुर शहर सावित्री जगत, मुरली साहू मंडल मंत्री गुंडरदेही जिला बालोद, मिथलेश साहू बालोद, नपाप बालोद की पूर्व पार्षद प्रत्याशी भगवती साहू तथा बालोद से ही सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक खेदूराम साहू को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इनपर आरोप है कि ये इनमे से कुछ नेता अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे है और कुछ पार्टी के विरुद्ध प्रचार-प्रसार कर रहे थे।
छत्तीसगढ़ : पार्टी विरोधी गतिविधियां…भाजपा ने इन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता… 6 साल के लिए…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

