हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन सोना-चांदी और बर्तन की खरीददारी की जाती है। इसके अलावा धनतेरस में वाहन खरीदने की भी परंपरा है। आज के दिन वाहन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजों से 13 गुना अधिक लाभ मिलता है। वहीं आपको बता दें कि धनतेरस के दिन वाहनों की पूजा का भी खास महत्व है। इसके अलावा अगर आप धनतेरस के दिन नया वाहन खरीद रहे हैं तो उसकी पूजा करते समय इन जरूरी बातों का जरूर ध्यान रखें।
धनतेरस के दिन इसलिए वाहन पूजा है जरूरी?
ज्योतिष शास्त्र में वाहन का संबंध ग्रहों से बताया गया है। ऐसे में ये ग्रह शुभ और अशुभ दोनों तरीके से असर डालते हैं। वहीं वाहन में लोहे का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है और लोहे का संबंध शनि ग्रह से है। ऐसे में धनतेरस के दिन वाहन की पूजा करने से शनि देव के साथ अन्य ग्रहों की भी पूजा हो जाती है।
धनतेरस पर वाहन की पूजा करने से क्या होता है?
धनतेरस के दिन वाहन की पूजा करने से शनि, राहु के साथ अन्य ग्रह की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है और सभी ग्रह शांत रहते हैं।
वाहन की पूजा करने से उसपर लगने वाली बुरी नजर दूर हो जाती है।
मान्यताओं के मुताबिक, वाहन की पूजा करने से दुर्घटनाओं पर रोक लग जाती है।
वाहन पूजा विधि और नियम
सबसे पहले वाहन पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाएं और उसपर चावल यानी अक्षत छिड़कें। इसके बाद मौली का टुकड़ा लेकर स्वास्तिक पर चढ़ाएं और वाहन की आरती उतारें और नारियल फोड़ें। पूजा के बाद वाहन पर कलावा बांध दें और ये कलावा अगली पूजा तक नहीं उतारें। वहीं ध्यान रखें कि पूजा के बाद ही वाहन को बाहन न ले जाएं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version