एनिमेटेड मूवी कूंग फू पांडा का मार्शल आर्ट एक्सपर्ट किंग शेन याद है आपको. उस मूवी को देखकर आपको ये लगे कि मोरों में ये ताकत सिर्फ फिल्मों में होती है तो आप गलत हैं. अगर यकीन नहीं है तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मोर का एक वीडियो आपकी सोच को बदलने में देर नहीं लगाएगा. जिसमें आपको एक मोर की ऐसी पावरफुल फ्लाइंग किक नजर आएगी कि आप हैरान रह जाएंगे. एक अंडा चोर को मोर ने ऐसा सबक सिखाया कि इस नेशनल बर्ड की खूबसूरती की तारीफ करने वाले भी उसकी ताकत के फैन हो जाएंगे.
द बेस्ट नाम के ट्विटर हैंडल ये वीडियो शेयर किया है जिसमें एक मोर नजर आ रहा है. ये मोर अपने अंडो के आसपास बैठा है. संभवतः वो इन अंडों की हिफाजत कर रहा है. अचानक एक महिला आती है और मोर को उठा कर उसे उड़ा देती है. इसके बाद ये महिला अंडों को समेटने की कोशिश में नीचे बैठते है और से अंडे समेटने लगती है. उसे अंदाजा भी नहीं होता और मोर वापस आकर उसे जमकर टक्कर मारता है. जिसके बाद महिला लोट लगाते हुए नीचे गिर जाती है. मोर तब भी उसे राहत की सांस नहीं लेने देता है. वीडियो शेयर करने वाले हैंडल ने इसे फ्लाइंग किक का नाम दिया है.

https://twitter.com/ThebestFigen/status/1721286424660467968?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1721286424660467968%7Ctwgr%5Ea40d6cc6bfcec145eef56bf52c7aa9f9826a1692%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fwoman-was-stealing-eggs-peacock-gave-such-a-flying-kick-that-all-four-were-shocked-video-viral-4550540


इस वीडियो को देख कई सारे यूजर्स मोर की ताकत की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इसका मतलब ये पक्षी सच में स्ट्रांग होता है. एक यूजर ने लिखा कि ये जैसे को तैसा वाला सबक है. एक यूजर ने ये भी लिखा कि महिला को इससे भी बुरी सजा दी जानी चाहिए थी. एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग खतरनाक होते हैं. कुछ यूजर्स ने हंसते हुए इमोजी शेयर कर अपने कमेंट जाहिर किए हैं. (ndtv.in)

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version