किसी भी कपल्स के लिए एक बेहतरीन हनीमून ट्रिप जीवन का खास पल होता है। ऐसे में अगर आप शादी के बाद नए जीवन की शुरुआत कुछ खास जगहों पर जाकर करना चाहते हैं, जो सुहाने पलों से भरा हो, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आप देश की खास हनीमून डेस्टिनेश पर जाकर शादी के बाद नए जीवन की शुरूआत कर सकते हैं। हमारे देश में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अपनी खूबसूरती और खास मौसम का अनुभव देती हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देश की उन खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बरसों से कपल्स की पहली पसंद बनी हुई हैं।
भारत के रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन
अंडमान-निकोबार
भारतीय हनीमून डेस्टिनेशन के लिए अंडमान-निकोबार बेस्?ट जगहों में से एक माना जाता है। हाथों में हाथ डाले आप यहां पर शाम के समय सन सेट का नजारा देख सकते हैं। इसके लिए राधानगर बीच एकदम परफेक्ट जगह है। राधानगर बीच का शानदार सनसेट प्वाइंट आपका दिल जीत लेगा। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ शांति वाली जगह पर समय बिताना पसंद करते हैं, तो अंडमान-निकोबार आपके लिए अच्छी जगह साबित होगी।
लेह, लद्दाख
गर्मी में न्यू कपल्स के लिए लेह, लद्दाख बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता रहा है। अपने कमाल के व्यू और मौसम के कारण कपल्स की पहली पसंद है। यह जगह गर्मियों में काफी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। आप लेह, लद्दाख में खारदुंग ला पास, हेमिस मठ, पैंगोंग झील और फुगताल जैसी कई जगहों पर रोमांटिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दार्जिलिंग
भारत के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से में स्थित दार्जिलिंग अपनी हसीन वादियों के लिए जाना जाता है। यहां पर हनीमून मनाना वाकई एक खूबसूरत और रोमांटिक अनुभव होगा। यह जगह काफी ज्यादा खूबसूरत है। यह एक हसीन हिल स्टेशन है, जहां पर आप रोमांटिक समय बिता सकते हैं साथ ही एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। दार्जलिंग में आप हिमालयन रेलवे, रॉक गार्डन, टाइगर हिल, संदकफू ट्रेक और बतासिया लूप जैसी जगहों पर विजिट कर सकते हैं।
लक्षद्वीप
लक्षद्वीप यानी की अनंत तक फैला आकाश और चारों तरफ नीला समुंदर। न्यू मैरिड कपल्स के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है। अगर आपको भी समुद्र का किनारा पसंद है। तो आपको हनीमून के लिए लक्षद्वीप जरूर आना चाहिए। यहां पर आप समुंदर के किनारे तारों के नीचे समय रात का समय गुजार सकते हैं। वहीं दिन में आप तरह-तरह के वॉटर गेम्स का हिस्सा बन सकते हैं।
मनाली
मनाली की खूबसूरती सबको काफी ज्यादा भाती है। ऐसे में न्यूली मैरिड कपल के लिए यह जगह परफेक्ट हो सकती है। यहां पर दूर तक फैली हरियाली, फूलों के बगीचे और नेचुरल झरनों के बीच पार्टनर के हाथों में हाथ डालकर चलना आपके लिए यादगार हो सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version