रायपुर। आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों की मंगलकामना करते हुए उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्तिक माह की अमावस्या के दिन भगवान श्री रामचंद्र 14 वर्ष का वनवास पूरा करके, श्रीलंका के राक्षसराज रावण का वध करके अयोध्या वापस आये थे और अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में दीपमालाएं सजाकर महोत्सव मनाया था। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्वों का बहुत महत्व है और इनमें भी कार्तिक माह में होने वाला दीपावली पर्व विशेष है पांच दिनों तक मनाया जाने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति के वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक है। दीपावली पर्व में धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक तथा आर्थिक सभी तत्व सम्मिलित हैं। दीपावली के दिन ज्योतिष के आधार पर लोग साधना करते हैं तथा यंत्र आदि धारण करते हैं।
- होम
- राज्यों से
- देश
- विदेश
- खेल
- व्यापार
- मनोरंजन
- क्रांइम
- ज्योतिष
- हेल्थ
- MP Govt
- संपर्क करें
- Join Us
- फोटो गैलरी