एक युवक की गर्लफ्रेंड एक ऑटो वाले के साथ भाग गई तो आशिक ने जो बदला लेने का तरीका अपनाया उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जी हां हम जो बताने जा रहे है यह वही बात है। महाराष्ट्र के पुणे में एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया गया है जिसने शहर के 70 ऑटो ड्राइवरों के फोन चुराए हैं। पुलिस का कहना है कि उसने ये चोरी बदला लेने की भावना से की है। उसकी गर्लफ्रेंड ने भागकर एक ऑटो ड्राइवर से शादी कर ली थी। इसके बाद आरोपी ऑटोवालों के फोन चुराने लग गया।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक आरोपी अहमदाबाद में एक रेस्तरां चलाता था। उसका नाम आसिफ उर्फ भूराभाई आरिफ शेख है। वह कैंप के न्यू मोदीखाना का रहने वाला है। आरोपी आसिफ केवल ऑटो ड्राइवरों को निशाना बनाता था और उनके ही मोबाइल चुराता था। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया और मंगलवार को उसकी पेशी हुई। कोर्ट ने उसे 27 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया है। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version