प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शनिवार को यहां एक रैली को संबोधित करने के दौरान उस समय अपना भाषण एक पल के लिए रोकना पड़ा, जब उन्होंने एक युवती को एक खंभे पर चढ़ते हुए देखा, जिस पर बिजली के बल्ब लगे हुए थे। मोदी यहां मडिगा रिजर्वेशन पूरता समिति (एमआरपीएस) द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। 

प्रधानमंत्री ने बार-बार युवती से नीचे आने का अनुरोध किया और कहा कि बिजली के तारों की स्थिति अच्छी नहीं है। जब वह मोदी को कुछ बताने की कोशिश कर रही थी, तो उन्होंने हिंदी में कहा, ‘‘बेटा, मैं तुम्हारी बात सुनूंगा। कृपया नीचे आओ और बैठो। शॉर्ट सर्किट हो सकता है। यह सही नहीं है। मैं आप लोगों के लिए ही आया हूं। ऐसी चीजें करने का कोई फायदा नहीं है।” उसके नीचे उतरने पर, प्रधानमंत्री ने उसे धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री के भाषण का अनुवाद कर रहे राज्यसभा सदस्य के. लक्ष्मण ने युवती से तेलुगु में अनुरोध किया। घटना के बारे में जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में पड़ताल कर रहे हैं।

तेलंगाना के लोगों को निराश किया
बीआरएस सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल पहले यहां बनी सरकार तेलंगाना के गौरव और सम्मान की रक्षा नहीं कर सकी। दुनिया तेलंगाना के लोगों की क्षमताओं की सराहना करती है। हालांकि, तेलंगाना सरकार ने लोगों को निराश किया है।

केसीआर ने दलितों की आकांक्षाओं को कुचला
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आंदोलन के समय लोगों से वादा किया गया था कि किसी दलित को तेलंगाना का पहला सीएम बनाया जाएगा। हालांकि, राज्य के गठन के बाद केसीआर सीएम बने और इस तरह उन्होंने दलितों की आकांक्षाओं को कुचल दिया।”

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version