दिवाली के मौके पर हैदराबाद में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई.हैदराबाद (टीएस) में एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई जिसमें 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई. आग इतनी भीषण थी कि चार मंजिलों तक फैल गई. ज्यादा जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन वेंकटेश्वर राव ने कहा कि हैदराबाद के नामपल्ली के बाज़ारघाट में एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित एक गोदाम में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है. इसमें 2 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं. जबकि 16 को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बचा लिया गया. तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव ने नामपल्ली अग्निकांड में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है. सीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सभी राहत उपाय करने का आदेश दिया है. घटना हैदराबाद (टीएस) के नामपल्ली पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत आने वाली गोदाम में हुई. वहीं दमकलकर्मी तीन दमकल गाडय़िों से आग पर काबू पा रहे हैं. डीजी (फायर सर्विसेज) नागी रेड्डी का कहना है, इमारत में रसायनों का भंडारण अवैध रूप से किया गया होगा. इमारत के स्टिल्ट एरिया में रसायन जमा किए गए थे और आग इन रसायनों के कारण लगी थी. कुल 21 लोगों को बचाया गया, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों का इलाज चल रहा है. सभी लोगों को अपार्टमेंट बिल्डिंग से बचा लिया गया है.
इस तरह हुआ हादसा
शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि आग की शुरुआत कार रिपेयरिंग के दौरान स्पार्किंग से हुई. आग पर काबू पा लिया गया है और घालयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
