रायपुर । दीवाली के दिन एक हत्या की वारदात सामने आई है। यहां जुआ खेलने के विवाद में बदमाशों ने एक 17 साल के युवक की लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद पुलिस चार संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक जिसकी उम्र 17 वर्ष है। दिवाली के दिन नाबालिग अपने किसी परिचित की कार लेकर महात्मा गांधी नगर गया था। वहां पहले से मौजूद अन्य लड़कों के साथ जुआ खेलने लगा। इसी दौरान जीत-हार को लेकर नाबालिग का लड़कों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद लड़कों ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
Previous Articleतेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक सवार को कुचला, मौत
Next Article हाई कोर्ट के पांच न्यायाधीशों का तबादला
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
