महासमुंद। विधानसभा निर्वाचन 2023 के महापर्व में दूसरे चरण में 17 नवम्बर को होने वाले स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान के लिए महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के 1079 मतदान केन्द्रों के लिए कृषि उपज मंडी महासमुंद में सामग्री वितरण गुरूवार सुबह किया गया। सामान्य प्रेक्षक जफर अली, पुलिस प्रेक्षक कृष्ण कुमार व्ही.के. एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने गुरूवार को मंडी परिसर पहुंचकर सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर मलिक ने मतदान दलों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मतदान दलों से मिलकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने कहा है।जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री का वितरण पिटियाझर स्थित मंडी परिसर से किया गया। इसके लिए 16-16 काउंटर बनाए गए हैं। सामग्री वितरण हेतु प्रत्येक विधानसभा में 80-80 कर्मचारी नियुक्त किए गए है। सर्वप्रथम राजनीतिक दल की उपस्थिति में स्ट्रांग खोला गया। तत्पश्चात विधानसभावार बनाए गए काउंटर से मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त किए और अपने दल के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। उनके साथ सेक्टर अधिकारी भी रवाना हुए। दल के साथ एक-एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे।सर्वप्रथम सरायपाली और बसना विधानसभा के लिए वाहनों को रवाना किया गया। वाहन रवाना करने के दौरान सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव ने वाहनों को रवाना किया और मतदान दलों को शुभकामनाएं दी। ज्ञात है कि जिले में कुल 235 रूट चार्ट बनाए गए हैं। मतदान दलों में कुल 12,295 कर्मचारी संलग्न है। जिले में कुल 40 संगवारी मतदान केंद्र बनाए गए है। इसमें पीठासीन से लेकर मतदान दल क्रमांक 1, 2 और 3 सभी महिला कर्मचारी हैं। महिला अधिकारियों ने उत्साह के साथ सामग्री प्राप्त किया। इसी तरह चारों विधानसभा क्षेत्र में 1-1 मतदान केन्द्र दिव्यांग और 1-1 मतदान केन्द्र युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए गए है। दिव्यांग मतदान केन्द्र में सभी अधिकारी-कर्मचारी दिव्यांग होंगे। जिले में चार युवा प्रबंधित मतदान केन्द्रों में सभी युवा अधिकारी होंगे। आदर्श मतदान केन्द्र 20 होंगे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version