रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलने वाला है और आने वाले कुछ दिनों में ठंड थोड़ी कम होगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। इन दिनों उत्तर से आने वाली नमी के चलते सुबह-सुबह के साथ ही रात में भी ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक गहरा अवदाब पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी ते ऊपर है। इसके लगातार उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ेत हुए और प्रबल होने की संभावना है। यह बांग्लादेश तट में मंगोल और खेपूपारा के पास 18 नवंबर को टकराने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
बलरामपुर सबसे ठंडा, 12.5डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
प्रदेशभर में गुरुवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य रहा।
Previous Articleपहले वोटर का तिलक लगाकर स्वागत, मतदान केंद्रों में लगी कतारें
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

