कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर और भाजपा नेता के बेटे के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। भाजपा नेता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय के बेटे शिवम पांडे और गृह मंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर के बीच बुधवार को मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि रजगामार मार्ग में संचालित सृष्टि मेडिकल कॉलेज को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के संबंध यह मारपीट की गई है। मामला रामपुर चौकी पहुंच चुका है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि शिवम पांडे की शिकायत पर संदीप कवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वही संदीप कंवर की शिकायत पर शिवम पाण्डे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
पूर्व गृहमंत्री के बेटे और भाजपा नेता के बेटे के बीच मारपीट, एक-दूसरे के खिलाफ कराया मामला दर्ज
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
