छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1.00 बजे तक 38 प्रतिशत मतदान भी हो चुका है। इस बीच बड़ी संख्या में मतदान घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह दोनों ने दावा किया है कि उनकी सरकार बन रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन में कहा कि ये चुनाव किसान, मजदूर, गरीब सबकी लड़ाई है।
मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस जीत रही है और कहीं कोई दोतरफा नहीं, सिर्फ एकतरफा है लड़ाई। भाजपा के दावे पर उन्होंने कहा कि वे दावा करते रहेंगे, जीतेंगे हम और 75 सीट से कम नहीं मिलेंगे। पाटन में उनके भतीजे भाजपा के विजय बघेल को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि वो कहता है न कि मैं भतीजा हूं, तो रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं।
इधर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि जनता के मन में बदलाव की सोच है। अंडर करेंट है। सरकार के प्रति गुस्से का माहौल मतदान में देखने को मिल रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version