ग्रेटर नोएडा में पढ़ाई के तनाव से तंग आकर बीटेक फस्र्ट ईयर के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मूल रूप से सीतामढ़ी बिहार का रहने वाला शिवम नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में रहता था। बुधवार सुबह उसने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।
इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर अपने करियर से संबंधित एक पोस्ट भी डाला था। इसे देखकर एक साथी छात्र ने शिवम तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही शिवम ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शिवम को संगीत का शौक था, लेकिन उसके परिजन उसे इंजीनियर बनाना चाहते थे। यह तनाव उस पर इतना भारी पड़ा कि उसने आत्महत्या कर ली। फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version