छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस भीषण सड़क हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया जिसका लाइव वीडियो आया है, जिसमें नशे में धुत कार चालक सामने से आ रही बाइको को टक्कर मारते दिख रहा है। जहां कार के टक्कर के बाद एक बाइक हवा में उछलकर दूर जा गिरता है, फिर एक के बाद दो और बाइक की कार से भिड़ंत हो जाती है।
बता दें कि जिले के नागपुर पुलिस चौकी इलाके में नेशनल हाईवे 43 पर बरबसपुर गांव के पास कार और बाइक में भिड़ंत हो गई थी, इस हादसे में दो बाइक में सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी, वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में आगे की कर्रवाई कर रही है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत… वीडियो आया सामने
Previous Articleपुलिस ने जिले भर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

