बीजापुर)। बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है। गश्त पर निकले जवानों ने 25-25 किलो के दो आईईडी बरामद किये हैं। सुरक्षाबलों ने सतर्कता के साथ बम को डिफ्यूज कर दिया है। सुरक्षा बलो की सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों के नापाक मंसूबो पर जवानों ने पानी फेर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए अक्सर आईईडी लगाते रहते हैं। शुक्रवार को मुरदण्डा से बासागुड़ा सड़क पर गड्ढा खोदकर नक्सलियों ने 25-25 किलो के 2 आईईडी लगाए थे। सुरक्षाकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने सड़क मे 5×5 फिट लम्बा-चौड़ा व 4 फिट गहरा खोद कर आईईडी प्लांट किया गया था। जिसे केरिपु 168 वाहिनी और थाना आवापल्ली की बीडीएस टीम ने डिफ्यूज कर दिया।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

