राजस्थान के झालवाड़ और उदयपुर जिले से बुरी खबर आई है। यहां वोट डालने के लिए लाइन में लगे दो बुजुर्गों की मौत हो गई है। उदयपुर ग्रामीण के एक पोलिंग बूथ पर 69 साल के बुजुर्ग ने लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ दिया। वहीं, झालावाड़ के मोलक्या कला के मतदान केंद्र पर लाइन में लगे 70 साल के बुजुर्ग अचानक जमीन पर गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। संभावना जताई जा रही है कि दोनों बुजुर्गों की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
हर पांच साल में सरकार बदलने वाले राज्य राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। आज राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर वोटिंग हो रही है जहां 5.25 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे। वोटिंग करवाने के लिए पौने तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी लगाए गए हैं। वहीं पूरे प्रदेश में मतदान के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है जो कि शाम 6 बजे तक चलेगा। एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की मौत की वजह से वोटिंग नहीं हो रही है। राजस्थान में मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच में ही माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर जीत का दावा कर रहे हैं वहीं, बीजेपी जनता के मन को जीतकर चुनाव जीतने की कोशिश में हैं। बीजेपी ने कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, 6 सांसदों और 1 राज्यसभा सांसद समेत 59 मौजूदा विधायकों पर दांव लगाया है। वहीं कांग्रेस ने 7 निर्दलीय विधायकों और एक बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह समेत 97 विधायकों को मैदान में उतारा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version