रायगढ़ पुलिस ने खरसिया थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मौके से पुलिस ने 5 महिला सहित एक पुरूष को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं अलग-अलग जिलों से है, जो जिस्मफरोशी के लिए रायगढ़ पहुंचा करती थी। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। देह व्यापार का ये मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से ग्राम तेलीकोट में अवैध गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली थी। मुखबिर द्वारा ग्राम तेलीकोट में कुछ लड़के-लड़कियां इकट्ठे होने की जानकारी दी गयी थी। इस सूचना के बाद थाना प्रभारी ने एसएसपी सदानंद कुमार और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल को मामले की जानकारी से अवगत कराया गया। एसएसपी के दिशा निर्देश में पुलिस टीम गठित कर ग्राम तेलीकोट में मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 महिलाओं सहित एक पुरूष को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गयी महिलांए खरसिया, रायगढ़, अंबिकापुर और जशपुर जिले की है। वहीं मौके से खरसिया निवासी श्याम कुमार वर्मा नामक एक व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : अलग-अलग जिलों की 5 महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

