रायपुर। राजेंद्रनगर थाना स्थित एक अस्पताल में मरीज ने तीसरे फ्लोर से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक मरीज के अस्पताल से कूदने का वीडियो सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में बहादुर बारिया (43) निवासी मडिया दीपा थाना पैटमल जिला बरगढ़ ओडिशा इलाज करवाने के लिए 16 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। आर्थो डिपार्टमेंट में उसका इलाज चल रहा था। 23 नवंबर को तकलीफ होने पर बहादुर का चेकअप किया गया। जांच रिपोर्ट के बाद उसके चेस्ट में समस्या बताई गई। जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो गया। उसे इलाज का खर्च सताने लगा। जिसके बाद उसने हास्पिटल उसी दिन दोपहर को उसने तीसरे फ्लोर की खिड़की से कूद गया। तत्काल उसे अस्ताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना का दर्दनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें मरीज खिड़की से लटकता दिख रहा है। हालांकि अंदर से एक व्यक्ति उसे पकडऩे का प्रयास कर रहा है। नीचे कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे। लोग उसे रूकने के लिए भी बोल रहे थे। लेकिन उसके किसी की नहीं सुनी और वह कूद गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version