वैसे तो वर्दी की आन-बान और शान में कई कसीदें पढें़ जाते है, लेकिन जब बात वर्दी पर दाग की आती है तो आप क्या कहेंगे ? कुछ ऐसा ही मामला कोरबा जिले से सामने आया है जहां पुलिस की वर्दी पर दाग लगा है। यहां एक युवती ने पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक पर रेप का आरोप लगाया है। रामपुर चौकी पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी आरक्षक के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम योगेश यादव बताया गया है। बताया जाता है कि खरमोरा निवासी पीडि़त युवती ने रामपुर चौकी में इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
