छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और 54 सीटों के साथ बीजेपी प्रदेश में सरकार बना रही है. आपको बता दें कि बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में से 8 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस चार सीटों पर सिमट कर रह गई है. बस्तर की लगभग 8 विधानसभा सीटों में तीसरे स्थान पर नोटा में वोट पड़े हैं यानी कि बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशी के बाद तीसरे स्थान पर कोई भी प्रत्याशी नोटा से ज्यादा वोट नहीं ले पाया है. सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा में 8 हजार 438 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया है और पूरे बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में कुल 51 हजार 637 वोट नोटा को पड़े हैं.
नोटा वोट के आंकड़े
बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों से मिले आंकड़ों के मुताबिक नोटा बटन पर कुल 51 हजार 637 वोट पड़े हैं. इनमें अंतागढ़ में 4245, भानुप्रतापपुर में 2305, नारायणपुर में 5312, बस्तर में 2738, चित्रकोट में 7310, जगदलपुर में 2836, केशकाल में 4292, दंतेवाड़ा में 8438 और कोंटा विधानसभा में 3691, बीजापुर में 3628, कोंडागांव में 3214 और कांकेर विधानसभा सीट में 2729 वोट पड़े हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version