रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस बार विपक्ष की भूमिका निभाने वाली है। कांग्रेस में चर्चा है कि नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा। इसे लेकर अब चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। वैसे देखा जाए तो नेता प्रतिपक्ष की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष रहे डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मंत्री उमेश पटेल और लखेश्वर बघेल के नाम सामने आ रहे हैं।
आपको बता दें कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता 4 दिंसबर को खत्म हो गई है। जिसके बाद प्रदेश में ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर शुरू हो गया है।
