तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान मिचौंग से हालात पूरी तरह से बेकाबू हो गए हैं। मंगलवार को भीषण बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों में सोमवार से ही लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश ने लोगों को साल 2015 की भयानक यादें ताजा कर दी हैं। उस साल भी ऐसी ही भीषण बारिश हुई थी और शहर का ज्यादातर हिस्सा जलमग्न हो गया था। अब एक बार फिर से वही स्थिति पैदा होती हुई दिख रही है।
मछलीपट्टनम इलाके में इस समय तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवाती तूफान मिचोंग की वजह तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले दो घंटों के भीतर आंध्र प्रदेश में मिचोंग लैंडफॉल करेगा। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में लगातार बारिश के कारण हर जगह जलभराव की स्थिति देखी जा रही है। तिरुपति के सभी 5 प्रमुख बांध पूरी क्षमता से बह रहे हैं।
तेजी के साथ उत्तर की बढ़ रहा मिचोंग
भीषण चक्रवाती तूफान “मिचोंग” पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के ऊपर पिछले 06 घंटों के दौरान 10 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर बढ़ा।
चेन्नई एयरपोर्ट से सीमित उड़ानें शुरू, आज 177 फ्लाइट रद्द
भारी बारिश के बावजूद आज सुबह 9 बजे से चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट सेवा को शुरू कर दिया गया है। इस दौरान कुछ चुनिंदा फ्लाइट्स को ही ऑपरेट करने की अनुमति होगी। आज 177 उड़ानों को रद्द किया गया है। वहीं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि चेन्नई में भारी बारिश के चलते 18,729 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया। साथ ही तिरुवेल्लूर के 148 राहत शिविरों में 18,729 लोगों को रखा गया।
चक्रवाती तूफान मिचौंग से हालात बेकाबू… चेन्नई में बारिश से तबाही… 8 लोगों की मौत… हर तरफ पानी ही पानी
Previous Articleछत्तीसगढ़ में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष…सामने आने लगे ये पांच नाम…
