तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में जमकर तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान मिचौंग थोड़ा कमजोर हो गया है। लेकिन इसके बाद भी इस तूफान के असर से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और पूर्वी तेलंगाना और बंगाल में भारी बारिश के आसार हैं। यूपी के कई हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है। वहीं कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।
छत्तीसगढ़ में बारिश
मिचौंग चक्रवाती तूफान के कारण छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभाग में हल्की बारिश हुई। बेमौसम बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है। बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है जबकि राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

