अपने दौर के सबसे मशहूर बाल कलाकार के तौर पर मशहूर जूनियर महमूद उर्फ नईम सैय्यद अब इस दुनिया में नहीं रहे. गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात 2.00 के करीब मुम्बई के खार वाले घर में जूनियर महमूद का निधन हो गया. 67 साल के जूनियर महमूद पिछले कुछ सालों से पेट के कैंसर से जूझ रहे थे, मगर कुछ दिन पहले ही उन्हें इस बीमारी का पता चला था.
इन फिल्मों और शोज का हिस्सा रहे जूनियर महमूद


जूनियर महमूद ने 60 और 70 के दशक में ढेरों फि़ल्मों में अपने दौर के बड़े बड़े कलाकारों के साथ कर एक बाल कलाकार के तौर पर काम कर अपनी अलग पहचान बनाई थी. बाद में वयस्क कलाकर के तौर पर भी उन्होंने ढेरों हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था. नौनीहाल, मोहब्बत जिंदगी है, संघर्ष, ब्रह्मचारी, फरिश्ता, हकटी पतंग, अनजाना, दो रास्ते, यादगार, आन मिलो सजना, जौहर महमूद ने हांगकांग, कारवां, हाथी मेरे साथी, छोटी बहू, चिंगारी, हरे राम हरे कृष्ण, गीत गाता चल जैसी तमाम फिल्मों और कुछ टीवी शोज़ में भी काम किया था.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version