बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले एडीआरएम के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब स्कूल जाने के लिए मां उठाने के लिए पहुंची तो कमरे में बेटे की लाश फंदे से लटकती मिली। मां के मुताबिक रात में खाने के बाद वो सोने चला गया था। युवल कुमार (16) ग्यारहवीं में पढ़ता था। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे में पदस्थ एडीआरएम श्यामसुंदर वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर हैं। गुरुवार की रात घर पर पत्नी और दो बेटे थे। पति श्यामसुंदर घर पर नहीं थे, ऑफिस के काम से शहर से बाहर थे। दोनों बेटों में युवल सबसे बड़ा बेटा था।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद माता-पिता सदमे में है। इसलिए उनसे ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई। मां बिलख-बिलखकर रो रही है। वहीं, पिता ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया। बाद में उनका बयान दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version