छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी की एक बैठक को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे. इस बीच उन्होंने पत्रकारों से बात की. हार के बाद विपक्षी नेताओं की तरफ से ईवीएम पर सवाल उठाए गए हैं. इसको लेकर जब पत्रकारों ने टीएस सिंहदेव से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि “हारने के बाद ईवीएम की बात उठाना उचित नहीं है लेकिन मैं ईवीएम के पक्ष में नहीं हूं. विकसित देशों ने इस प्रणाली को छोड़ दिया है.”
छत्तीसगढ़ में जनता ने हराया या ईवीएम ने? इस सवाल पर सिंहदेव ने कहा, “हार के बाद ईवीएम का मुद्दा उठाना उचित नहीं लगता. मैं ईवीएम के पक्ष में इसलिए भी नहीं हूं क्योंकि विकसित से विकसित देश ने इस प्रणाली को त्याग दिया है. वहां बैलट से ही वोटिंग होती है. चाहे अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन और जापान हों, तकनीक में वे हमसे ज्यादा ही होंगे, हमसे कम नहीं होंगे. उन्होंने ईवीएम को त्याग दिया है तो हमें भी त्याग देना चाहिए. ये समय नहीं है कि चुनाव में विपरीत परिणाम आए और उस पर चर्चा की जाए.”
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ में जनता ने हराया या ईवीएम ने?… जवाब में पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा- हार के बाद..
Previous ArticleBREAKING NEWS 11वीं के छात्र ने फांसी लगाई…सदमे में माता-पिता

