छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को करारी शिकस्त मिली है। छत्तीसगढ़ में आप के सभी 53 उम्मीदवार भारी अंतर से चुनाव हार गए। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में दूसरी बार किस्मत आजमाई है। इस विधानसभा चुनाव में ‘आपÓ ने 53 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 0.93 प्रतिशत वोट मिले। वहीं, 2018 के चुनाव में ‘आपÓ ने 85 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 0.87 फीसद मत प्राप्त हुए थे। 2018 में ‘आपÓ के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इस चुनाव में पार्टी के 53 उम्मीदवारों में से केवल पांच उम्मीदवारों को ही पांच हजार से अधिक वोट मिले हैं।
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान ‘आपÓ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य में सरकार बनने पर मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मासिक सम्मान राशि और बेरोजगारों के लिए तीन हजार रुपये मासिक भत्ते सहित 10 गारंटी देने का वादा किया था। बीजेपी ने पांच साल के अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीटें जीतकर शानदार वापसी की है। कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई है और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट जीती है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version