ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रैकर के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। उन्हें सर्वे में शामिल 76 फीसदी लोगों ने अपना पसंद बताया है। यह रिजल्ट 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक जुटाए गए डाटा के आधार पर जारी किया गया है। अप्रूवल रेटिंग हर देश के वयस्क नागरिकों से लिए गए मत के आधार पर तय किया जाता है। देश के अनुसार सैंपल साइज अलग-अलग होते हैं। अमेरिका स्थित कंसल्टेंसी फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के एक सर्वे के अनुसार, पीएम मोदी को 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है।
नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधानमंत्री) को सर्वे में शामिल 76 फीसदी लोगों ने स्वीकार्य किया है। वहीं, 18 फीसदी लोगों को वे स्वीकार्य नहीं हैं। वहीं, 6 फीसदी लोगों ने इस बारे में अपना मत नहीं दिया है। एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (मेक्सिको के राष्ट्रपति) को 66 फीसदी लोगों ने स्वीकार्य और 29 फीसदी ने अस्वीकार्य किया है। एलेन बर्सेट (स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति) को 58 फीसदी लोगों ने मंजूर और 28 फीसदी ने नामंजूर बताया है। लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (ब्राजील के राष्ट्रपति) को 49 फीसदी लोगों ने पसंद और 44 फीसदी ने नापसंद किया है। एंथोनी अल्बानीज (ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री) को 47 फीसदी लोगों ने पसंद और 42 फीसदी ने नापसंद किया है जियोर्जिया मेलोनी (इटली की प्रधानमंत्री) को 41 फीसदी लोगों ने मंजूर और 52 फीसदी लोगों ने नामंजूर किया है अलेक्जेंडर डी क्रू (बेल्जियम के पीएम) को 37 फीसदी लोगों ने स्वीकार्य और 47 फीसदी लोगों ने अस्वीकार्य किया है। जो बाइडेन (अमेरिका के राष्ट्रपति) को 37 फीसदी लोगों ने पसंद और 55 फीसदी ने नापसंद किया है। पेड्रो सांचेज (स्पेन के पीएम) को 37 फीसदी लोगों ने मंजूर और 59 फीसदी ने नामंजूर किया है। लियो वराडकर (आयरलैंड के पीएम) को 36 फीसदी लोगों ने पसंद और 56 फीसदी लोगों ने नापसंद किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version