रायपुर। चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर छत्तीसगढ़ में खत्म हो गया है। पर अब घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। बस्तर संभाग में मिचौंग तूफान के असर से भारी बारिश हुई थी। वहीं अब पिछले कुछ दिनों से कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते शनिवार से ही लगातार सुबह और शाम को कोहरा छाया रहता है. मौसम वैज्ञानिक एच.पी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा का आगमन लगातार जारी है। मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है. बताया जा रहा है कि चक्रवाती तूफान खत्म होने के साथ ही बस्तर में मौसम पूरी तरह से साफ हो गया है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

