छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रशासनिक संघ के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय से मुलाकात करते हुए पुष्पगुक्ष भेंट कर बधाई देकर शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मुलाकात के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को प्रगति की राह में आगे ले जाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे एवं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों तक शासन की योजनाओं को मिलकर पहुंचाएंगे। सौजन्य भेट के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडे महासचिव संदीप कुमार अग्रवाल सहसचिव जागेश्वर कौशल के साथ देवेंद्र पटेल विनय अग्रवाल भागवत जायसवाल सुश्री ज्योति सिंह एवं सुश्री रुचि शर्मा उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version