रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ लेने जा रहे हंै। संभावना जताई जा रही है ही कि उनके साथ ही 12 मंत्री भी शपथ ले सकते हंै। बताया यह भी जा रहा है कि अरुण साव को गृह, जेल और सहकारिता मंत्रालय सौंपा जाएगा। हालांकि पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इन संभावनाओं को खारिज करते हुए बड़ा खुलासा किया है। एक टीवी चैनल की खबर के मुताबिक, उन्होंने बताया है कि अभी तक मंत्रिमण्डल को लेकर किसी तरह का फोन नहीं आया है। उन्होंने कहा कि कौन मंत्री बनता है और कौन नहीं इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी को एक होकर छत्तीसगढ़ का विकास करना है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कुनकुरी से विधायक विष्णुदेव साय को प्रदेश की कमान सौंप दी गई है। विष्णुदेव साय आज राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री और कई मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version