फ्लाइट हो या फिर ट्रेन हो, हर जगह अलग-अलग माइंडसेट के लोग एक साथ ट्रैवल करते हैं। ऐसे में कई बार अलग-अलग सोच या फिर अलग व्यवहार की वजह से लोगों के बीच बहस छिड़ जाती है। बहस कई बार इतनी बढ़ जाती है कि बात हाथा-पाई तक पहुंच जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिर्फ एक पानी के बोतल की वजह से लड़ाई हो गई। वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स लोगों पर भड़कते हुए नजर आ रहा है।
क्या है मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, उसपर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो किसी फ्लाइट का है। आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग व्यक्ति वहां खड़े लोगों पर चिल्लातें हुए नजर आ रहा है। वहां मौजूद फ्लाइट अटेनडेंट उनको शांत करते हुए मामला सुलटाने की कोशिश करती है। दरअसल एक महिला ने अपनी पानी की बोतल सीट के ऊपर वाली कैबिन में रख दिया था, जहां से उस शख्स पर पानी गिरने लगा। इस वजह से शक्स को गुस्सा आ जाता है और वो वहां खड़े लोगों पर भड़कते हुए नजर आता है। इस दौरान वहां बैठा एक दूसरा व्यक्ति उन्हें बोलता है कि वो ज्यादा रिएक्ट कर रहे हैं, इतनी कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि आखिर में महिला के माफी मांगने पर बुजुर्ग शख्स मान जाता है और शांत हो जाता है।
वीडियो हो रहा वायरल


इस वीडियो को एक्स पर @ajaychauhan41 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में ‘क्यूट बुढ्ढा’ लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार 300 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने शख्स को सही ठहराते हुए लिखा- राइट वे। दूसरे यूजर ने पूछा- क्या ये नशे में है? (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version