रायपुर। कांग्रेस ने दो पूर्व विधायक को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है। दोनों ही नेताओं ने चुनाव में हार के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। पार्टी ने पूर्व विधायकों के बयान पर कराण बताओ नोटिस जारी किया था. ये निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इसके अलावा पूर्व मंत्री जय सिंह को नोटिस जारी किया गया है. कोरबा से विधायक और भूपेश सरकार में राजस्व मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल अब कांग्रेस आलाकमान की रडार में आ गए हैं। जय सिंह अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की ओर से प्रभारी प्रदेश महामंत्री मलकित सिंह गैंदू एक नोटिस दी है। पार्टी ने पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल से 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
