बाबू सिंह राठौड़ राजस्थान में जोधपुर जिले की शेरगढ़ सीट से विधायक चुने गए हैं. उनका एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वो सरकारी कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं. विधायक ने कर्मचारियों से कहा, अगर झूठ बोलकर मुझे गुमराह करने की कोशिश की तो मुंह काला कर दूंगा.
दरअसल, विधायक रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा, अगर मुझे झूठ बोलकर गुमराह करने की कोशिश की तो मैं खुद तुम्हारा मुंह काला कर दूंगा. विधायक ने फेसबुक पर इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की थी. मगर, वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने वीडियो हटा लिया.
‘आज के बाद तुम्हारी मालिक जनता है’
इस वीडियो में बाबू सिंह राठौड़ ये कहते हुए दिख रहे हैं, आज के बाद तुम्हारी मालिक जनता है, जनता ही सजा देगी. कार्यक्रम के दौरान शेरगढ़ एसडीएम से कहा, सब लोग सुन लेना, जो रवैया है, अब बिल्कुल नहीं चलने वाला है.
BIR BREAKING विधायक ने सरकारी कर्मचारियों को खुल्लम-खुल्ला दी धमकी- कहा- जो रवैया है…अब नहीं चलने वाला…नहीं तो…
Previous Articleकिसान से रिश्वत, धान खरीदी प्रभारी निलंबित
Next Article तेज रफ्तार कार ने महिला और बच्चों को रौंदा…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
