मुंबई: महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने क‍िसानों को बड़ा तोहफा द‍िया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज यानी सोमवार को विधानसभा में किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान क‍िया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से धान उत्पादक किसानों को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का बोनस दिया जाएगा। वहीं सीएम की घोषणा के बाद प्रदेश के लाखों को किसानों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। सीएम शिंदे की इस घोषणा से किसानों में काफी खुशी का माहौल है।
कर्ज होगा माफ
सीएम शिंदे ने ऐलान किया है कि ‘छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सम्मान योजना’ के तहत कर्ज माफी से वंचित साढ़े छह लाख किसानों को कर्ज माफी का लाभ भी दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सूखा, अतिवृष्टि, बेमौसम बारिश, बाढ़ और ओला जैसी हर प्राकृतिक आपदा में सरकार किसानों के साथ खड़ी रही है। सीएम एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में यह घोषणाएं की हैं। साथ ही उन्होंने किसानों की आत्महत्याओं को रोकने के लिए टास्क फोर्स को पुनर्गठित करने की भी घोषणा की है।
पूरे राज्य के किसान परेशान
बता दें कि वर्ष राज्य में कहीं अत्यधिक सूखा तो कहीं अत्यधिक बारिश की स्थिति देखी गई। इस वजह से भारी मात्रा में किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। ऐसे में सीएम शिंदे ने किसानों के लिए इस बार विधानसभा में कई ऐलान किए। महाराष्ट्र के किसान काफी लंबे समय से सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे थे। वहीं विपक्ष ने भी सरकार को विभिन्न मोर्चों पर घेरना शुरू कर दिया था। अब किसानों को भी सरकार से उम्मीद है कि सरकार द्वारा उन्हें इस प्राकृतिक आपदा से उबरने में मदद मिलेगी। वहीं सीएम शिंदे द्वारा की गए घोषणा किसानों के दर्द पर मरहम का काम जरूर करेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version