
रायपुर। छत्तीसगढ़ चंद्राकर महिला समाज रायपुर द्वारा प्रकाशित विवाह योग्य युवक युवती पत्रिका सौभाग्य 2024 के अंक 17 का विमोचन गुरुवार 14 दिसंबर को चंद्राकर छात्रावास डंगनिया, रायपुर में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथिवृंद केदार चंद्राकर (अध्यक्ष, रायपुर उपक्षेत्र), ऋषि चंद्राकर सिर्री वाले, तरुण चंद्राकर, देव कुमार चंद्राकर, डा. विद्यावती चंद्राकर, श्याम चंद्राकर, श्रीमती मीना चंद्राकर (अध्यक्ष, छ.ग. चंद्राकर महिला समाज), श्रीमती भगवती चंद्राकर (प्रधान संपादक, सौभाग्य 2024 एवम् संरक्षक, छ.ग. चंद्राकर महिला समाज), श्रीमती सरिता चंद्राकर (सचिव, छ.ग. चंद्राकर महिला समाज), श्रीमती मनीषा चंद्राकर (भाजपा नेत्री), सीए शशिकांत चंद्राकर, लीलाधर चंद्राकर, अनिल चंद्राकर (युवाध्यक्ष, रायपुर उपक्षेत्र) एवम प्रशांत चंद्राकर अध्यक्ष कुर्मी समाज रायपुर ग्रामीण आदि के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला संगठन से जुड़े हुए श्रीमती जागेश्वरी चंद्राकर, श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकर, डा सरोज चंद्राकर, श्रीमती रंजना चंद्राकर, श्रीमती उमा चंद्राकर, श्रीमती अन्नू कश्यप, श्रीमती भुवनेश्वरी चंद्राकर श्रीमती सरस्वती चंद्राकर, डा पुरुषोत्तम चंद्राकर, श्री अनुराग चंद्राकर, सुनील वर्मा एवं स्वजातीयगण उपस्थित रहे।