टीवी के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा कि अब बाकी घरवालों की तरह अनुज को भी लगता है कि अनुपमा शाह निवास पर ज्यादा ध्यान देती है. इसके बाद वो अनुपमा को जमकर सुनाता है. चलिए बताते हैं आज के एपिसोड में क्या होने वाला है.
अनुपमा का भी फूटेगा गुस्सा
शो के आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अनुज अनुपमा को खूब सुना रहा होता है जिसके बाद अनुपमा का भी गुस्सा फूटेगा. अनुज अनुपमा से कहेगा कि- तुमने मुझे और मेरे प्यार को ग्रांटेड ले लिया है. तुम सोचती होगी कि 26 साल इंतजार किया है तो अब अनुज कहां जाएगा. इसके बाद फिर अनुज अनुपमा कहेगा कि मुझे माफ करना लेकिन तुम आज भी कपड़िया परिवार से ज्यादा शाह परिवार की फिक्र करती हो. मुझे कहीं न कहीं ये अपने आज की बेटी से ज्यादा फिक्र पास्ट के बच्चों और एक्स पति की है. तुम्हें अपने एक्स पति के रिश्ते आज भी प्यारे हैं.
अनुज संग अपना रिश्ता खत्म करेगी अनुपमा
अनुज यहीं नहीं रुकेगा वो अनुपमा से कहेगा कि ऐसा भी हो सकता है कि तुमने वनराज से पहली शादी की थी. इसलिए वो तुम्हारा पहला प्यार है. उसके साथ तुम्हारे 3 बच्चे भी है. मुझे तो अब ऐसा लगने लगा है कि शायद तुम इस घर में किसी मजबूरी के चलते रह रही हो. क्योंकि तुम्हारा मन तो हमेशा शाह परिवार में ही लगा रहता है. अनुज की इतनी कड़वी बातें सुन अनुपमा का भी गुस्सा फूटेगा. वो गुस्से में सीधा अनुज से अपने रिश्ते को खत्म करने का ही ऐलान कर देगी.
फैमिली फोटो फाड़कर अपने आपको अलग करेगी अनुपमा
वो सबके सामने कहेगी कि उसे लगता है कि शायद अनुज उसके साथ घुट-घुटकर जी रहा है इसलिए वो इस शादी को खत्म कर रही है. इसके बाद अनुपमा अनुज के फोन के कवर से फैमिली फोटो निकालर उसे भी फाड़ देगी और अपनी फोटो को अलग कर देगी. ये सब देख अनुज उसे रोकने की कोशिश करेगा लेकिन वो फिर भी नहीं रुकेगी. अनुपमा उससे कहेगी कि मैं आपको अपने और खुद से जुड़े हर रिश्ते से आजाद करती हूं कपाड़िया जी. इसके बाद वो वहां से चल देगी और फिर दोनों अपने पूराने रिश्ते को याद करते नजर आएंगे.
टीवी के पापुलर शो में आज आएगा ये बड़ा ट्विस्ट….अनुज से रिश्ते खत्म करेगी अनुपमा…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

