रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार जल्द ही मंत्री मंडल का विस्तार करने जा रही है। जिसको लेकर तैयारी लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर राजधानी रायपुर से सामने आ रही है। यहां आज विष्णु देव साय कैबिनेट के मंत्री शपथ नहीं लगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समरोह कल यानि की मंगलवार को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा था। लेकिन किसी वजह से कल शपथ ग्रहण समरोह नहीं होगा। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि शपथ ग्रहण समरोह कब होगा।
7 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे
इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा हैं कि छत्तीसगढ़ के 7 विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इनमें नए विधायकों और पुराने मंत्रियों दोनों को जगह मिलने की बात सीएम साय ने कही थी .
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ में आज नहीं होगा मंत्री मंडल का विस्तार!
Next Article सौभाग्य पत्रिका 2024 का विमोचन
